Ro no D15139/23

जनगणना 2027 के कार्यों का अपर कलेक्टर एवं राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण

*- मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति, ऐप उपयोग एवं डेटा गुणवत्ता का लिया जायजा*

राजनांदगांव 07 मई 2026। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्यों का आज अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय एवं राज्य स्तरीय जनगणना टीम द्वारा विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति, जनगणना ऐप के उपयोग, जीआईएस आधारित घर संख्या अंकन तथा डेटा प्रविष्टि की गुणवत्ता का स्थल पर जाकर अवलोकन किया गया। जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत कुल 1608 जनगणना ब्लॉकों का गठन किया गया है, जहां 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान टीम ने घर-घर जाकर प्रगणकों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से की जा रही प्रविष्टियों, भवनों के अंकन तथा जानकारी संकलन की प्रक्रिया का परीक्षण किया।

अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रगणकों को निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रविष्टियां सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित होना आवश्यक है, क्योंकि यही जानकारी आगामी जनगणना कार्यों का आधार बनेगी। उन्होंने पर्यवेक्षकों को प्रतिदिन फील्ड मॉनिटरिंग कर कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। राज्य स्तरीय जनगणना टीम ने जिले में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार एवं सावधानियों के संबंध में सुझाव दिए। टीम ने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्यों का संचालन पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन ने बताया कि जनगणना का प्रारंभिक चरण संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया की विश्वसनीयता का आधार होता है। इसलिए मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य को अत्यंत गंभीरता, पारदर्शिता एवं सावधानीपूर्वक संपादित किया जाना आवश्यक है।

  • Related Posts

    संघर्ष से समृद्धि की ओर बरमकेला के विद्याधर यादव ने भेड़ और गाय पालन से गढ़ी स्वरोजगार की नई इबारत

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ग्रामीण इलाकों में खेती के साथ पशुपालन किसानों की आमदनी बढ़ाने का एक अहम जरिया है। खासकर भेड़ पालन को कम जगह और अपेक्षाकृत सीमित संसाधनों में…

    Read more

    बस्तर में 48 घंटे का मिशन रीयूनाइट सफल

      वन विभाग और ग्रामीणों की सजगता से दो तेंदुआ शावकों को मिला मां का साथ रायपुर, 25 अगस्त 2026/ बस्तर के घने जंगलों में वन विभाग और ग्रामीणों की…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें