Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

ग्राम गेंदाटोला के समीप फाफामार नाला में डूबे हुए दो व्यक्ति श्री केशव धरमगुड़ी एवं श्री देवेन्द्र यादव के संबंध में ली जानकारी
–  मृतक श्री केशव धरमगुड़ी का मिला शव, किया गया अंतिम संस्कार
– आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण तैयार करने के दिए निर्देश
– राज्य आपदा मोचन बल की टीम द्वारा किया जा रहा रेस्क्यू
राजनांदगांव 10 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने छुरिया विकासखंड के ग्राम गेंदाटोला के समीप फाफामार नाला में डूबे हुए दो व्यक्ति श्री केशव धरमगुड़ी एवं श्री देवेन्द्र यादव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक श्री केशव धरमगुड़ी का शव मिल गया है। ग्राम पंचायत द्वारा श्रद्धांजलि योजना के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपर कलेक्टर ने एसडीएम डोंगरगांव को आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत मृतक के परिवार को 4 लाख रूपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम द्वारा दूसरे व्यक्ति श्री देवेन्द्र यादव की तलाश की जा रही है।
नगर सेनानी श्री अरूण कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा राहत एवं बचाव के लिए लगातार कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि मृतक श्री केशव धरमगुड़ी का शव प्राप्त हो गया है। वहीं दुर्ग से राज्य आपदा मोचन बल की टीम यहां रेस्क्यू के लिए आयी है। शाम तक दूसरे व्यक्ति के संबंध में शाम तक जानकारी नहीं मिलने पर रेस्क्यू के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, तहसीलदार श्री विजय कोठारी, थाना प्रभारी श्री उमेश बघेल, एसडीआरएफ दुर्ग-राजनांदगांव की दो टीम एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

    राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का…

    Read more

    आत्मनिर्भर बन रही राजनांदगांव जिले की ग्राम पंचायतें

    ग्राम पंचायत मुसराकला, अछोली और अर्जुनी के घर-घर पहुंची सौर ऊर्जा, अतिरिक्त बिजली उत्पादन से बन रहे ऊर्जादाता*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही गांवों…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार