Ro no D15139/23

ब्लैक फिल्म,साइलेंसर में प्रेशर हार्न सहित यातायात के नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्यवाही करे -अपर कलेक्टर

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के दिए निर्देश
बारिश से पूर्व सड़कों के गड्ढे का भराव सहित अन्य मरम्मत कार्य करने के निर्देश
कलेक्टर की निर्देशन में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

कोरबा 17 मई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे ने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री नीतेश ठाकुर, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं यातायात प्रभारी श्री रविन्द्र मीणा, नगर निगम आयुक्त श्री विनय मिश्रा, परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा, सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल, बाल्को, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआई, एनएचपीडब्ल्यूडी, परिवहन, यातायात सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री बंजारे ने जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने तथा आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री बंजारे ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कमेटी बनाकर कमेटी की रिपोर्ट पर आवश्यक सुधार कार्य करते हुए दुर्घटना रोकने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश से पूर्व सड़कों के गड्ढों का भराव, आवश्यक मरम्मत, यथा स्थान संकेतक लगाने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। अपर कलेक्टर श्री बंजारे ने राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित ब्लैक स्पॉट स्थानों पर होने वाली सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाजन्य मार्गों में रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था, स्पीड लिमिट बोर्ड, आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित सभी सड़कों में बारिश से पूर्व गड्ढों का भराव और मरम्मत योग्य स्थानों में अनिवार्य रूप से मरम्मत कराई जाए, जिससे बारिश के समय इन सड़कों में आवागमन सुगम हो सके। अपर कलेक्टर ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए। साथ ही बिना हेलमेट पहने, बिना सीट बेल्ट लगाए, वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाने वाले, साइलेंसर में प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले, ओवर स्पीडींग करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में यातायात जागरूकता के तहत विविध कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने की बात कही।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!