Ro no D15139/23

धान उपार्जन हेतु जिले में तैयारियों की अपर कलेक्टर ने ली जानकारी

उठाव हेतु शेष धान का एक सप्ताह में उठाव हेतु दिए निर्देश

जशपुरनगर 25 अगस्त 2025/ खरीफ फसल वर्ष 2025-26 के दौरान धान उपार्जन की तैयारियों हेतु कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने धान उपार्जन का समय आने से पूर्व समितियों में उठाव हेतु शेष धान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होने प्रत्येक समिति से एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की कमी की शिकायत वाली समितियों में अधिकारियों को मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। किसी समिति में गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत समिति संचालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने धान उपार्जन से पूर्व एग्रिस्टेक योजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे की स्थिति की जानकारी लेते हुए इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। एग्रिस्टेक योजना के अंतर्गत बी 1 खसरे के अद्यतन ना होने एवं फौती नामांतरण संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए तहसीलदार एवं पटवारियों के माध्यम से जानकारी प्रदान कर सर्वे पूर्ण करवाने को कहा। उन्होंने अब तक जिन किसानों का एग्रिस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हुआ है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बारदाने की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने नए बारदानों को जल्द से जल्द प्राप्त करने एवं पुराने बारदाने जो मिलर्स के पास हैं उनका खाद्य निरीक्षकों द्वारा सत्यापन कराकर उनका सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी मिलर्स के साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों से बैठक आयोजित कर उठाव एवं भंडारण हेतु चर्चा करने के निर्देश दिए गए। खाद्य निरीक्षकों को पीडीएस दुकानों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के भंडारण हेतु सहकारी समितियों को मांग पत्र भेजने एवं मांग अनुरूप भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। इस बैठक में एसडीएम विश्वास राव मस्के सहित खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल