Ro no D15139/23

अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार टीके अनिल कुमार आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की विभिन्न गतिविधियों का करेंगे अवलोकन
राजनांदगांव 07 जुलाई 2025। अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार श्री टीके अनिल कुमार 8 जुलाई 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। अतिरिक्त सचिव श्री टीके अनिल कुमार सुबह 8 बजे रायपुर से राजनांदगांव विकासखंड ग्राम अंजोरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 10 बजे ग्राम अंजोरा पहुंचेंगे तथा मल्टीयूटिलीटी सेंटर का अवलोकन करेंगे। सुबह 10 बजे से सुबह 10.30 बजे तक ग्राम अंजोरा में श्री गणेश हर्बल गुलाल यूनिट एवं पौधरोपण कार्य का निरीक्षण करेंगे। वे सुबह 10.30 बजे ग्राम अंजोरा से ग्राम टेड़ेसरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सुबह 10.40 बजे से सुबह 11.30 बजे तक ग्राम टेड़ेसरा में मिशन जल रक्षा एवं मनरेगा अंतर्गत रिचार्ज साफ्ट एण्ड इंजेक्शन वेल तथा स्टार्टअप विलेज एन्टरप्रेन्योर शिप प्रोग्राम व वन स्टॉप फैसलिटी का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे सुबह 11.30 बजे ग्राम टेड़ेसरा से ग्राम पदुमतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12 बजे कम्यूनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर पदुमतरा का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राम पदुमतरा में जेसीबी दीदी, लखपति दीदी के साथ बैठक, महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाये गए उत्पाद का अवलोकन तथा सीएमटीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री टीके अनिल कुमार दोपहर 1 बजे ग्राम पदुमतरा से राजनांदगांव सर्किट हाऊस के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेंगा। श्री टीके अनिल कुमार दोपहर 2.30 बजे राजनांदगांव से ग्राम बरगा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2.45 बजे ग्राम बरगा पहुंचेंगे तथा दोपहर 3.15 बजे तक मिशन जल रक्षा के तहत रिचार्ज साफ्ट एण्ड इंजेक्शन वेल का निरीक्षण करेंगे तथा पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से मुलाकात करेंगे तथा जल सरंक्षण हेतु चलाए जा रहे नीर एवं नारी अभियान के संबंध में चर्चा करेंगे। वे दोपहर 3.15 बजे ग्राम बरगा से ग्राम सुकुलदैहान के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3.30 बजे ग्राम सुकुलदैहान पहुंचेंगे तथा वहां कृषक उत्पादन संगठन से चर्चा करेंगे एवं ग्राम सुकुलदैहान स्थित चना प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण करेंगे तथा शाम 4.30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    जनगणना 2027 : प्रथम चरण 1 मई 2026 से प्रारंभ

    *- राष्ट्रीय प्रक्रिया सुचारू और समय पर पूर्ण करने नागरिकों से सहयोग की अपील* राजनांदगांव 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 की तैयारियाँ पूरे…

    Read more

    राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित होने 30 उन्नत कृषकों का दल मध्यप्रदेश के रायसेन के लिए रवाना

    राजनांदगांव 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के रायसेन में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब