Ro no D15139/23

सहकारी समितियों में बीज और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता

*कांकेर में अब तक 8 हजार क्विंटल बीज और 24,427 मीट्रिक टन खाद वितरित*

रायपुर. 4 जुलाई 2025. चालू खरीफ सीजन में किसानों को समय पर बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने प्रदेशभर में सहकारी समितियों द्वारा भण्डारण और वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कांकेर जिले में भी खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए तेजी से किसानों को इनका वितरण किया जा रहा है। कांकेर में इस वर्ष 12 हजार 691 क्विंटल धान बीज के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिले की सहकारी समितियों में इसके विरूद्ध अब तक दस हजार 908 क्विंटल बीज का भण्डारण किया गया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कांकेर जिले के किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए आईआर-64, एमटीयू-1010, एमटीयू-1001, स्वर्णा, विक्रम टीसीआर, एमटीयू-1156, सोनागाठी और डीआरआर-42 सहित विविध किस्मों का भंडारण किया गया है। इनमें से अब तक आठ हजार क्विंटल धान बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है। किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए भी सहकारी समितियां सक्रियता से काम कर रही हैं। किसानों की मांग के आधार पर तत्काल खाद और बीज मुहैया कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि कांकेर जिले में यूरिया, डीएपी, एसएसपी, एमओपी और एनपीके सहित कुल 29 हजार 488 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है, जिनमें से अब तक 24 हजार 427 मीट्रिक टन किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। राज्य शासन द्वारा किसानों को खेती के लिए जरूरी संसाधन समय पर उपलब्ध कराने पुख्ता व्यवस्था की गई है। कृषि कार्यों में किसान किसी प्रकार की बाधा महसूस न करें, इसके लिए जिला प्रशासन और सहकारी समितियां भी सक्रियता से काम कर रही हैं।

  • Related Posts

    सुर, लय और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच ‘पावस प्रसंग’ का भव्य समापन, मुक्ताकाशी मंच पर उमड़ा दर्शकों का सैलाब

    *कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-श्री राजेश अग्रवाल*   रायपुर, 25 अगस्त 2026/ संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन…

    Read more

    नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

    रायपुर. 25 अगस्त 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज इंद्रावती भवन में…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें