Ro no D15139/23

जिले में तिलहनी फसलों के बीज की पर्याप्त उपलब्धता फसल चक्र परिवर्तन अभियान से बढ़ रहा दलहन–तिलहन रकबा

 

धमतरी जिले में कृषि विविधीकरण को प्रोत्साहित करने तथा कृषकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार हेतु व्यापक स्तर पर फसल चक्र परिवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा निरंतर प्रचार-प्रसार एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से कृषकों को शत-प्रतिशत फसल चक्र अपनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहनी, तिलहनी, लघु धान्य एवं मक्का जैसी वैकल्पिक फसलों के उत्पादन हेतु कृषकों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे मृदा स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ उत्पादन लागत में कमी एवं लाभप्रद खेती को बढ़ावा मिल सके।
इस अभियान के तहत जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें कृषकों को ऋण वितरण, बीज वितरण, बीज उत्पादन एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
जिले की प्राथमिक साख सहकारी समितियों में वर्तमान में सरसों फसल के 16.40 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं। योजनान्तर्गत अब तक 800 हेक्टेयर रकबे के लिए 40.00 क्विंटल बीज का वितरण कृषकों को किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त कुसुम एवं मूंगफली फसलों के प्रदर्शन हेतु बीज की व्यवस्था कर 105 हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूर्ण कर ली गई है।
कृषकों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए सूरजमुखी फसल के बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। जिले में अब तक लगभग 4575 हेक्टेयर रकबे में तिलहनी फसलों की बोनी की जा चुकी है, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है|
उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने जानकारी दी कि सोयाबीन बीज की मांग जिले के कृषकों द्वारा नहीं किए जाने के कारण उसका भंडारण नहीं किया गया है। इसके स्थान पर कृषकों की आवश्यकता अनुसार सूरजमुखी एवं अन्य तिलहनी फसलों के बीज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
कृषि विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी फसल चक्र परिवर्तन अभियान को और सुदृढ़ करते हुए कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तायुक्त बीज एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते रहेंगे, जिससे जिले में तिलहन एवं दलहन उत्पादन को नई दिशा मिल सके।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास केंद्र…

    Read more

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

      टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के चलते वेट कैटेगरी बदलना बड़ी चुनौती रायपुर, 26 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार