Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी सेवा अभियान का किया गया शुभारंभ

जगदलपुर, 17 सितम्बर 2025/ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान का जिले में शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के 28 जिलों के 128 विकासखंडों के 6650 आदिवासी बहुल गांवों में प्रारंभ किया गया। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के रायकोट-01 ग्राम पंचायत में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम में उक्त आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कर्मयोगी, आदि सहयोगी और साथी कैडर के द्वारा गांव विकास हेतु चर्चा कर गांव की जरूरतें क्या है, समस्याएं क्या है और आने वाले वर्षों में गांव को कहां ले जाना है, इसकी रूपरेखा तैयार करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत हर जनजातीय बाहुल्य गांवों को अपना ट्रायबल विलेज विजन 2030 और एक्शन प्लान बनाने में मदद मिलेगी। हर गांव में आदि सेवा केंद्र भी बनाए जाएंगे जहां अधिकारी और स्थानीय लोग बैठकर गांव की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे। आदि कर्मयोगी अभियान में शासन-प्रशासन के साथ शिक्षित युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध जनों की भागीदारी रहेगी। इस पूरे अभियान में शासन-प्रशासन द्वारा सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास और सब का विश्वास का मंत्र लेकर साकार करने की कोशिश की जा रही है।
रायकोट में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन शामिल हुए, तोकापाल जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामबती भंडारी, सरपंच रायकोट श्रीमती सरिता भोयर सहित अन्य पंच पदाधिकारी, एसडीएम श्री शंकरलाल सिन्हा, सहायक आयुक्त श्री गणेश सोरी, जनपद पंचायत सीईओ नीलू तिर्की और आदि कर्मयोगी साथी, सहयोगी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन ने कहा कि इस अभियान  के अंतर्गत सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी सेवा अभियान का आयोजन 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। ग्राम के विकास के लिए सरकार ने आदि कर्मयोगी अभियान संचालित करते हुए शासकीय सेवाओं की प्रदायगी को सशक्त किया जाना है। इसमें आप लोगों के मध्य से आदि कर्मयोगी, साथी और सहयोगी बने हैं, जो गांव के विकास, आवश्यकता का चिन्हांकन करने तथा समस्याओं का निराकरण करने में प्रशासन का सहयोग करेंगे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान