Ro no D15139/23

धान खरीदी में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, गेरसा के धान खरीदी प्रभारी हटाए गए

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गेरसा में कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2026 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के दौरान विपणन संघ के नए बोरे में भरे हुए धान के नाप-तौल के समय गंभीर अनियमितता पाई गई। फड़ प्रभारी की लापरवाही के कारण एक बोरे में 35.600 किलोग्राम धान पाया गया, जो निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं था। कलेक्टर द्वारा धान खरीदी प्रभारी को हटाए जाने के निर्देश दिए गए थे।
अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए समिति द्वारा तत्काल प्रभाव से धान खरीदी कार्य से धान खरीदी प्रभारी सुमित गुप्ता को पृथक कर दिया गया है। साथ ही समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर  देव चरण सिंह को धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर  वसंत ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी समितियों को निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए “दीदी के बखरी “से आ रही नई क्रांति

    *कांकेर जिले की पहल* *सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन से ग्रामीणजन समृद्धि की ओर* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सब्जी बाड़ी, पोषण…

    Read more

    महाराष्ट्र सीमा से लगे नेलांगुर में हर घर पहुंचा नल जल, दूर हुई पेयजल समस्या

    *जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुई जल आपूर्ति, 52 किमी दूर स्थित गांव को मिली बड़ी राहत* *महिलाओं को पानी के लिए भटकने से मुक्ति, ग्रामीण जीवन में आया…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब