Ro no D15139/23

धान खरीदी व्यवस्था की शुचिता बनाए रखने प्रशासन सतर्क, सुखरी समिति में 76 बोरी पुराना धान जब्त

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में तहसील अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम कालापारा में पुराने धान के अवैध संकलन का मामला सामने आने पर त्वरित कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम कालापारा निवासी  महेंद्र प्रसाद राजवाड़े, पिता   चमरू द्वारा पुराना धान एकत्र कर सुखरी सहकारी समिति में लाया गया था। जांच के दौरान नियमों के विपरीत पाए जाने पर कुल 76 बोरी धान जब्त किया गया। जब्त धान को नियमानुसार सुखरी समिति के सुपुर्द कर दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक   अखिलेश कुमार सिंह, पटवारी   रमेश कुमार मिश्रा, पटवारी श्री गया राम तथा कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही एवं पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, पुराने धान के मिश्रण अथवा अवैध भंडारण की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल