Ro no D15139/23

पूर्व एसपी सूरज सिंह परिहार की विदाई पर प्रशासन-पुलिस ने खेला सद्भावना क्रिकेट मैच

धमतरी, 15 जुलाई 2026। शासन द्वारा एसपी श्री सूरज सिंह परिहार का स्थानांतरण धमतरी जिले से कमांडेन्ट चौथी बटालियन माना में होने के फलस्वरूप उनके सम्मान एवं विदाई के अवसर पर आज रूद्री पुलिस ग्राउंड में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर आयोजित इस मैत्री मुकाबले का उद्देश्य दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करना था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 54 रन बनाए। टीम की कप्तानी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने की। जवाब में पुलिस विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 7 ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच का सबसे आकर्षक क्षण तब रहा, जब एसपी श्री सूरज सिंह परिहार ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग—तीनों भूमिकाओं में दमदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। उनके हरफनमौला खेल की सभी ने सराहना की।

मैच के बाद आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों ने श्री परिहार के सफल, प्रेरणादायी और जनहितैषी कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस के बीच उत्कृष्ट समन्वय स्थापित हुआ, जिसने कानून-व्यवस्था और जनसेवा को नई मजबूती दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

  • Related Posts

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    Suryakumar Yadav Dhoni Rohit photo: रोहित के साथ फोटो लेने पहुंचे थे SKY, फिर धोनी को फ्रेम में लाने के लिए चला ये प्लान

    Suryakumar Yadav Dhoni Rohit photo:  और   के बीच खड़े  की वह तस्वीर आपने जरूर देखी होगी. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फोटो के पीछे पूरा प्लान SKY का…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें