Ro no D15139/23

यातायात सुधार के लिए प्रशासन-जनप्रतिनिधि मिलकर करें प्रयासः सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रेडक्रॉस सभा कक्ष में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
बैठक के अहम निर्णय –
जीई रोड, एमजी रोड, मालवीय रोड और बलौदाबाजार रोड पर यातायात के सुधार के लिए प्रभावी रूप से काम किया जाए।
व्यापारियों के साथ बैठक कर, उन्हें दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी जाए।

रायपुर 22 अप्रैल 2025। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, रायपुर नगर निगर आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।

बैठक में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यातायात रायपुर शहर की प्रमुख समस्या है। इसे सुधारने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। गत वर्षाें में रायपुर शहर में वाहनों की संख्या और फ्लोटिंग पॉपुलेशन बढ़ने के कारण यातायात का दबाव बढ़ा है। इस ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए तकनीकी सुधार के साथ आमजनों को जागरूक करना होगा। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मिलकर कार्ययोजना बनाएं। यातायात में सुधार के लिए राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से सुझाव लेकर उसे लागू किया जाए। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि शहर में चौक-चौराहों पर लगाए जा रहे रोटेट्री में सुधार करते हुए उनकी ऊंचाई को कम किया जाएं। उन्होंने कहा कि सीट-बेल्ट और हेलमेट पहनने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जाएं।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शहर की चार प्रमुख सड़क- जीई रोड, एमजी रोड, मालवीय रोड और बलौदाबाजार रोड पर यातायात के सुधार के लिए प्रभावी रूप से काम किया जाएं। प्रमुख सड़कों के व्यापारियों के साथ बैठक करें और उन्हें दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी जाए। साथ ही व्यापारियों को प्रत्येक 10 दुकानों पर उनके द्वारा एक निजी गार्ड की तैनाती करने का सुझाव दिया गया, जो यातायात नियंत्रण में सहयोग करें। उसके बाद जिन दुकानों के बाहर सामान रखा पाया जाता है, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पार्किंग स्थल पर यदि किसी ने दुकान बनाई हो तो उसे कड़ी कार्रवाई करते हुए हटाया और पार्किंग के लिए उपयोग किया जाएं। प्रमुख सड़कों पर यातायात में बाधक बनने वाले होर्डिंग, लटकने वाले पोस्टरों को हटाया जाए। शहर में मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करते हुए वाहनों को रखना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या में नियंत्रण रखने के लिए उनका पंजीयन किया जाए और शुल्क लिया जाए। इसी तरह शहर के चारों ओर ट्रांसपोर्ट जोन और वेंडिंग जोन बनाने का सुझाव दिया गया। बैठक में जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख