Ro no D15139/23

उर्वरक के अवैध विक्रय और कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती

*धुरवागुड़ी में 520 बोरी यूरिया जब्त*

रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरक के अवैध परिवहन, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके के निर्देश एवं उप संचालक कृषि श्री चंदन रॉय के मार्गदर्शन में सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कुमार कौशिक एवं उर्वरक निरीक्षक दल द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी और मेसर्स सिद्धि विनायक कृषि केन्द्र गोहरापदर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी द्वारा कृषकों को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करना, अघोषित परिसर में भंडारण करना, मूल्य सूची प्रदर्शित न करना, नगद एवं उधार का ज्ञापन जारी न करना तथा आवश्यक अभिलेखों का संधारण नहीं करना पाया गया। इसे उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए संस्थान में उपलब्ध 520 बोरी यूरिया जब्त कर विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई। खाद भण्डार के संचालक को 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा संबंधित संस्थान का उर्वरक प्राधिकार पत्र 07 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है।

जिले में वर्तमान में सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है तथा जिन समितियों में कमी है वहां तत्काल उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही निर्धारित दर पर उर्वरक खरीदें तथा प्रत्येक लेनदेन पर पक्का बिल लेना सुनिश्चित करें। साथ ही अनधिकृत व्यवसाय अथवा अधिक कीमत पर विक्रय की जानकारी प्राप्त होने पर विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना देने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…