Ro no D15139/23

प्रशासन ने अवैध धान परिवहन पर की कार्यवाही 27 क्विंटल धान के साथ पिकअप जब्त

क्षेत्र में अवैध धान परिवहन और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने अपनी मुहिम और भी तेज कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार एसडीएम बकावण्ड श्री मनीष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया और अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 27 क्विंटल धान को जब्त कर लिया।
घटनाक्रम के अनुसार एसडीएम मनीष वर्मा को ग्रामीणों के माध्यम से सटीक सूचना मिली थी कि सिंगसारी क्षेत्र से अवैध रूप से धान को खपाने के लिए बस्तर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने बिना समय गंवाए प्रशासनिक टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने बंगला डोंगरी के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखना शुरू किया। इसी दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक ओआर 24 ए 7629 को घेराबंदी कर रोका गया, जिसे सिंगसारी निवासी नित्यानंद चौधरी चला रहे थे। वाहन की तलाशी लेने पर टीम ने पाया कि उसमें बोरियों में भरकर भारी मात्रा में धान ले जाया जा रहा था। जब चालक से धान परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। जांच में कुल 27 क्विंटल धान अवैध पाया गया। प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए धान सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए करपावंड थाना में सुरक्षित रखवा दिया है। इस कार्रवाई के बाद एसडीएम बकावण्ड श्री मनीष वर्मा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शासन के निर्देशों के विपरीत अवैध धान की खरीदी या परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आधी रात परिवार से लूट डकैती,पुलिस पेट्रोलिंग के अभाव में परिवार रात भर छुपा रहा झाड़ियों में 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

      *लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार* * थाना मुजगहन क्षेत्रंातर्गत सेजबहार पास दिये थे लूट…

    Read more

    दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित

    *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी* रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब