Ro no D15139/23

धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी कोयलंगा-भुइयांपाली मार्ग पर पिकअप वाहन में 24 क्विंटल धान जप्त

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम कोयलंगा-भुइयांपाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए 24 क्विंटल धान जप्त किया गया।
एसडीएम रायगढ़   महेश शर्मा ने बताया कि वाहन क्रमांक सीजी 13 एएच 4452 को जांच के दौरान रोका गया, जिसमें लगभग 60 कट्टों में भरा 24 क्विंटल धान परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालक किशोर प्रधान द्वारा पूछताछ में बताया गया कि धान किसान कमलेश साहू का है, जिसे जामगांव धान उपार्जन केंद्र ले जाया जा रहा है। जब जामगांव धान उपार्जन केंद्र में संबंधित किसान के नाम से जारी ऑनलाइन टोकन की जांच की गई, तो उक्त तिथि का कोई वैध टोकन दर्ज नहीं पाया गया। इसके आधार पर धान को अवैध रूप से परिवहन किया जाना प्रमाणित हुआ। तत्पश्चात मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए धान को जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं वास्तविक किसानों के हित में संचालित किया जा रहा है। वहीं कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले के मैदानी अमले लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं कोचियों-बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। इसके बावजूद कुछ तत्वों द्वारा अवैध गतिविधियों का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें प्रशासन द्वारा तत्परता से नाकाम किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब