Ro no D15139/23

लवन शाखा नहर में आर.सी.सी. कार्य के लिए 52.97 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, 30 सितम्बर 2025 /

राज्य शासन ने महानदी परियोजना अन्तर्गत लवन शाखा नहर के गोड़ा में कुसमी (पूर्व निर्मित आर.सी.सी. ट्रफ) ऑफटेक आर.डी. 3360 मीटर से पैराबिछिया टैंक (कुसमी) तक आर.सी.सी. ट्रफ के निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस कार्य पर कुल 52 लाख 97 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर लगभग 40 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। व्यय की व्यवस्था जल संसाधन विभाग की बजट शीर्ष वृहद सिंचाई (महानदी परियोजना समूह) के अंतर्गत की जाएगी।

शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि के भीतर ही पूर्ण किया जाए। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व उसकी ड्रॉइंग और डिज़ाइन सक्षम अधिकारी से अनुमोदित कराई जाए तथा तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही निविदा प्रक्रिया संपन्न हो। निविदा प्रक्रिया पारदर्शी हो और पर्याप्त प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित की जाए। निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता और संपूर्ण कार्य की मानक स्तर पर निगरानी की जाएगी। भूमि उपलब्धता, भू-अर्जन, वित्तीय अनुशासन और समय-सीमा का पालन शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अनिवार्य होगा।

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य से न केवल सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, बल्कि किसानों को खरीफ फसलों के लिए स्थायी और नियमित जल उपलब्ध हो सकेगा। यह निर्णय क्षेत्र के कृषि विकास और लोकहित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले