Ro no D15139/23

तीन सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु 6.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

*धमतरी में सड़क विकास कार्यों को मिली हरी झंडी*

धमतरी 29 सितम्बर 2025/ राज्य शासन ने धमतरी जिले में सड़क विकास कार्यों को बड़ी सौगात दी है। वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल तीन महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों के लिए शासन से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों पर कुल 6.73 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
*स्वीकृति के अनुसार पोटियाडीह से खरतुली मार्ग (1.00 किमी.) के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए 1.48 करोड़ रुपये, नारी से गोजी मार्ग (2.00 किमी., पुल-पुलिया सहित) के निर्माण के लिए 3.74 करोड़ रुपये तथा सिविल लाइन कॉलोनी पहुंच मार्ग (0.90 किमी.) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।*
*इन मार्गों के विकसित होने से ग्रामीण अंचल के लोगों की आवाजाही सुगम होगी, साथ ही शहरी क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा। स्थानीय निवासियों को सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिलेगा और व्यापार एवं अन्य गतिविधियों में भी रफ्तार आएगी।*
*कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने बताया कि शासन की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना है। धमतरी जिले में लगातार सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है।इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।*
*उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण हो तथा सड़कों की गुणवत्ता उच्चस्तरीय रहे।*
*इस स्वीकृति से धमतरी जिले में बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलेगी और आमजन को लंबे समय तक सुरक्षित व सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।*

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!