Ro no D15139/23

विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 70 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

राजनांदगांव 03 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव विकासखंड के ग्रामों में विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 70 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसके तहत ग्राम डिलापहरी में वार्ड क्रमांक 9 दर्री तालाब में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम उसरीबोड़ में वार्ड नंबर 9 व 10 में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम बुचीभरदा में पुलिया से मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम सिंघोला में वार्ड क्रमांक 14 में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम धर्मापुर में वार्ड क्रमांक 1 में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम भोथीपार खुर्द में शीतला मंदिर के पास भोथीपारा खुर्द नयापारा में सीसी रोड निर्माण के लिए 4 लाख रूपए, ग्राम भोथीपार कला के कर्मा भवन के पास सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम बरगा के वार्ड क्रमांक 8 स्टेडियम से मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, ग्राम मगरलोटा के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम फरहद के मोतीलाल देवांगन घर से शशिकांत घर तक नाली निर्माण के लिए 6 लाख रूपए, ग्राम आरला में मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम भेड़ीकला में वार्ड क्रमांक 2 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

    राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने के उद्देश्य से राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र…

    Read more

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

    राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेघावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’