Ro no D15139/23

वैशाली नगर विधानसभा में 11 विकास कार्यों के लिए 28.65 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग, 29 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जनहित के 11 विभिन्न कार्यों के लिए कुल 28.65 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन की अनुशंसा पर स्वीकृत इन कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त विवरण के अनुसार, स्वीकृत राशि से स्मृति नगर में सरयूपारिय ब्राह्मण समाज भवन के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.00 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक-36 कैम्प 02 में सार्वजनिक मोदी उद्यान के संधारण व सौंदर्यीकरण हेतु 2.00 लाख रुपए तथा इसी वार्ड में शासकीय मद से निर्मित बाल मंदिर भवन व प्रसाधन कक्ष संधारण हेतु 2.00 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इसी क्रम में, जी.ई. रोड के बगल में बुद्ध भूमि कोसानगर के पास सार्वजनिक पुरुष एवं महिला प्रसाधन कक्ष निर्माण हेतु क्रमशः 3-3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक-24 फौजी नगर (सियान सदन) में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 5.00 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक-20 वैशाली नगर लोकांगन परिसर में प्रसाधन कक्ष हेतु 3.00 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार प्रजापति भवन के पास 2.00 लाख रुपए तथा खंडेलवाल भवन के पास 3.20 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक प्रसाधन कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, श्वेतांबर जैन मंदिर के पास और सड़क नंबर जीरो सार्वजनिक डोम शेड के पास वॉटर कूलर लगाने हेतु प्रत्येक वॉटर कूलर (2) हेतु 22,500 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….