Ro no D15139/23

वासनी नाला पर स्टापडेम निर्माण के लिए दो करोड़ सैंतीस लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर । राज्य शासन ने कोण्डागाँव जिले के विकासखण्ड माकड़ी के काटागाँव (जामपारा) स्थित वासनी नाला पर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ सैंतीस लाख छियासठ हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति अद्यतन दर अनुसूची 08 अगस्त 2025 के आधार पर दी गई है।

निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी और पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही कृषक अपने स्वयं के साधनों से लगभग 40 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई कर सकेंगे। यह परियोजना ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

योजना का कार्य स्वीकृत राशि और निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा। तकनीकी स्वीकृति एवं डिज़ाइन अनुमोदन के उपरांत ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो पूर्णतः पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक होगी। निविदा केवल तभी आमंत्रित होगी जब कम से कम 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध हो। कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व तय कर कार्रवाई की जाएगी।

व्यय केवल स्वीकृत बजट सीमा के अंतर्गत ही किया जाएगा तथा बिना सक्षम स्वीकृति के कोई अतिरिक्त दायित्व निर्मित नहीं किया जाएगा। यदि निविदा दरें 10 प्रतिशत से अधिक प्राप्त होती हैं या कार्य की मात्रा में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होती है तो पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति अनिवार्य होगी। अनुबंध अनुसार कार्य समय सीमा में ही पूर्ण किया जाएगा। अनावश्यक समय वृद्धि नहीं दी जाएगी तथा अपरिहार्य परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी द्वारा समयवृद्धि की अनुमति होगी।

मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया है कि वे योजना की प्रगति पर नियंत्रण रखें और अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस योजना के क्रियान्वयन से कोण्डागाँव जिले के ग्रामीणों को जल उपलब्धता और किसानों को खरीफ फसल में सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत