Ro no D15139/23

लाइवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले के लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में निःशुल्क गैर-आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक युवक-युवतियां निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक परियोजना अधिकारी जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज सोसायटी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि लाइवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में इलेक्ट्रीशियन (10वीं उत्तीर्ण), इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन (8वीं उत्तीर्ण) एवं गेस्ट सर्विस एसोसिएट फूड एंड बेवरेज (12वीं उत्तीर्ण) जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात सफल प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी लाइवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल में, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया, रायगढ़ में समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 8959719188 एवं 9827911451 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने