Ro no D15139/23

जगदलपुर में आंगनवाड़ी सहायिकाओं और पालना कार्यकर्ताओं के लिए 5 पदों पर निकली भर्ती

2 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
जगदलपुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जगदलपुर (शहरी) द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पालना के साथ ही सहायिकाओं के रिक्त 5 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र आगामी 02 अगस्त तक किए जा सकते हैं।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जगदलपुर (शहरी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 5 पद रिक्त हैं, जिनमें 01 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पालना तथा 04 पद आंगनवाड़ी सहायिका के लिए हैं। इनमें गांधी नगर वार्ड में स्थित कलेक्टोरेट परिसर के पालना केंद्र में पालना कार्यकर्ता के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही वीर सावरकर वार्ड, महारानी वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड और राजेंद्र नगर वार्ड सहायिका के एक-एक पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जगदलपुर (शहरी) में जमा किए जा सकते हैं। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अथवा सहायिका अथवा सह-सहायिका अथवा संगणिका को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदिका उस वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनवाड़ी केंद्र स्थित है। निवास के प्रमाण के रूप में वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज नाम और संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा जारी संबंधित वार्ड का निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण तथा आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि शहरी परियोजना में कोई आवेदिका सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के साथ नहीं मिलती है, तो शैक्षिक योग्यता शिथिल कर विचार किया जाएगा। अनुभवी कार्यकर्ता अथवा सहायिका अथवा सह सहायिका और गरीबी रेखा परिवार अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा जनजाति परिवार की महिला या तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। ये पद पूर्णतः मानसेवी तथा अंशकालिक होंगे। इन्हें केंद्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!