Ro no D15139/23

भारतीय नागरिकों को ईरान की गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह, एडवाइजरी जारी

खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के कारण ईरान में भीषण विरोध-प्रदर्शन जारी है. ईरान के 31 प्रांतों में से 25 प्रांतों में 170 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं. इसे 2022 के बाद से ईरान में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है. ईरान की खराब स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

भारत ने ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सोमवार को वहां मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है. जिसमें यात्रा में सावधानी और संयम बरतने की सलाह दी गई है. विदेश मंत्रालय द्वारा जारी सलाह में भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी गई है. MEA ने कहा, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.

भारतीय नागरिकों को दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह

विदेश मंत्रालय ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराने की सलाह दी है. बयान में कहा गया है कि ईरान में रेजिडेंट वीजा पर रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि यदि पहले से पंजीकरण नहीं कराया है तो तुरंत भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण करा लें

पिछले साल दिसंबर से जल रहा ईरान

ईरान में भड़की हिंसा पिछले एक सप्ताह से जार पकड़ा है. लेकिन वास्तव में प्रदर्शन पिछले साल दिसंबर से ही जारी है. शुरुआत में दुकानदारों ने आर्थिक शिकायतों को लेकर हड़ताल किया था. बाद में प्रदर्शन का दायरा बढ़ता गया. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार विरोध प्रदर्शन ने अभी तक राष्ट्रव्यापी रूप नहीं लिया है. अब तक विरोध प्रदर्शन में 14 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर तेहरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा करता है, तो अमेरिका उनको बचाने के लिए आगे आएगा. अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप हस्तक्षेप करेंगे या नहीं और यदि करेंगे तो कैसे करेंगे लेकिन उनकी टिप्पणियों को लेकर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी. ईरान के अधिकारियों ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की धमकी दी.

2022 में ईरान में भड़की थी हिंसा

पुलिस हिरासत में 2022 में 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद देशव्यापी प्रदर्शन हुए थे. अमीनी को अधिकारियों हिजाब न पहनने के कारण हिरासत में लिया गया था.

खामेनेई ने गिरते रियाल के लिए दुश्मन को दोषी ठहराया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रियाल की गिरती कीमत से नाराज प्रदर्शनकारी ईरानियों की चिंताओं को दंगाइयों से अलग करने की कोशिश की. खामेनेई ने कहा, हम प्रदर्शनकारियों से बात करते हैं, अधिकारियों को भी उनसे बात करनी चाहिए. लेकिन दंगा करने वालों से बात करने का कोई फायदा नहीं है. दंगा करने वालों को उनकी जगह दिखानी होगी. उन्होंने ईरान के अधिकारियों द्वारा लगातार किए जाने वाले एक दावे को भी दोहराया कि इजराइल या अमेरिका जैसी विदेशी ताकतें विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा दे रही हैं, हालांकि उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया. उन्होंने ईरान के गिरते रियाल के लिए भी दुश्मन को दोषी ठहराया.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!