Ro no D15139/23

अफगान के विदेश मंत्री भारत में, उधर काबुल में पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक

नई दिल्ली । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल गुरुवार रात धमाकों की गूंज से हिल गई. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कैंपों को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की.
यह हमला तब हुआ जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के अपने पहले उच्च-स्तरीय दौरे पर हैं. इससे यह साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान नई दिल्ली और काबुल की बढ़ती कूटनीतिक नजदीकियों से परेशान है. तालिबान और पाकिस्तान के संबंधों में यह घटनाक्रम एक तनावपूर्ण दौर में आया है. लंबे समय से पाकिस्तान अफगानिस्तान पर TTP को वित्तीय और सैन्य समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है.
पाकिस्तानी हवाई हमले का मकसद
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, शाहिद अब्दुल हक चौक के पास हुए हवाई हमले का उद्देश्य TTP प्रमुख नूर वली मेहसूद को निशाना बनाना था, जिसने 2018 में संगठन का नेतृत्व संभाला. हालांकि, मेहसूद ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि वह सुरक्षित है और उसकी मौत या गायब होने की खबरें गलत हैं.
मेहसूद ने 9/11 हमलों के बाद पाकिस्तान-अमेरिका की बीच बढ़ती हुई नजदीकियों को विश्वासघात माना था. इसके बाद से ही मेहसूद इस्लामाबाद के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. TTP ने हाल के वर्षों में कई बार पाकिस्तान में सैन्य कर्मियों पर हमले किए हैं. 8 अक्टूबर को हुए हमले में अफगान सीमा के पास 11 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे.
पहले चेतावनी फिर किया हमला
यह हमला पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की चेतावनी के 24 घंटे बाद हुआ. आसिफ ने नेशनल असेंबली में साफ कहा था कि पाकिस्तान का धैर्य जवाब दे रहा है, क्योंकि उसकी धरती को निशाना बनाने वाले आतंकवादी लगातार अफगान क्षेत्र का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि अब “बहुत हो चुका है.”
तालिबान विदेश मंत्री का भारत दौरा
विशेषज्ञ मानते हैं कि पाकिस्तान ने काबुल में हमले का समय तालिबान और भारत को संदेश देने के लिए चुना है. तालिबान के विदेश मंत्री मुत्तकी भारत में छह दिन के दौरे पर हैं, जिसमें वे विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे. यह बैठक तालिबान के अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर नियंत्रण के बाद भारत और काबुल के बीच शीर्ष स्तर की अहम कूटनीतिक बातचीत होगी.

  • Related Posts

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

      बरसों पहले हमारे बड़े बुजुर्ग किसी अयोग्य युवक के बारे मे कटाक्ष करते हुए ये ताना मारा करते थे। आज के समय मे इसे यूं कहना ठीक होगा कि…

    Read more

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    Bihar News: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. लोग अब घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार