Ro no D15139/23

13 साल बाद महलोई स्कूल में गूंजा फिजिक्स का सूत्र, युक्तियुक्तकरण से लौट आई पढ़ाई की रौनक

*हिंदी और इतिहास के शिक्षक भी मिले, बच्चों और पालकों में खुशी की लहर*

रायपुर, 04 जुलाई 2025/ रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के महलोई हाई स्कूल में लंबे समय बाद एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। स्कूल के छात्र अब आत्मविश्वास से भरे हैं, क्योंकि उन्हें वर्षों इंतजार के बाद फिजिक्स, हिंदी और इतिहास जैसे विषयों के शिक्षक मिल गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया ने इस स्कूल में 13 वर्षों से बनी शिक्षकों की कमी को दूर कर दिया है।

अब स्कूल में सभी विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। कक्षा 11वीं की छात्रा दीपिका पटनायक कहती हैं कि फिजिक्स हमारी पढ़ाई का एक महत्वपूर्ण विषय है। पहले शिक्षक नहीं होने के कारण हमें समझने में परेशानी होती थी, लेकिन अब विषय विशेषज्ञ शिक्षक आ गए हैं। इससे हमारी तैयारी बेहतर होगी और हम प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

इतिहास और हिंदी विषयों के लिए भी शिक्षक की नियुक्ति होने से विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। कक्षा 10वीं की छात्रा नीलम भगत ने बताया कि पहले इन विषयों की पढ़ाई रुक-रुक कर होती थी। अब नियमित शिक्षण मिलने से कोर्स समय पर पूरा हो रहा है, जिससे परीक्षा की तैयारी सुचारु हो गई है।

गांव की निवासी श्रीमती संतोषी तिग्गा बताती हैं कि ग्रामीणों द्वारा वर्षों से शिक्षकों की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में की गई युक्तियुक्तकरण की पहल से अब महलोई हाई स्कूल को फिजिक्स, इतिहास और हिंदी के तीन शिक्षक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब विद्यालय में पढ़ाई का माहौल पूरी तरह से बदल गया है और पालकों में भी खुशी की लहर है कि उनके बच्चों को सभी विषयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

पालकों ने आशा जताई है कि नवपदस्थ शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि मूल्य, अनुशासन और समर्पण की भावना भी देंगे जैसे वे अपने बच्चों को देते हैं। विद्यालय में लौटी यह रौनक न केवल एक विद्यालय की तस्वीर बदल रही है, बल्कि पूरे गांव में शिक्षा को लेकर जागरूकता और विश्वास की एक नई लहर भी पैदा कर रही है।

  • Related Posts

    गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *गढ़फुलझर नानकसागर बनेगा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* रायपुर 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले…

    Read more

    समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना है पुल -मंत्री टंक राम वर्मा

    *राजस्व मंत्री वर्मा ने 7.82 करोड़ की लागत से बनने वाले नवापारा-सकरी-सतभांवा मार्ग का किया भूमिपूजन* रायपुर, 15 मार्च 2026/ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया