Ro no D15139/23

धान के बाद अब चना खरीदी की तैयारी : किसान पंजीयन शुरू, 1 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा चना

*छह क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी, 5 हज़ार 650 रुपये रेट रहेगा*

*जिले में इस वर्ष साढ़े 15 हज़ार हेक्टेयर में लगी चने की फसल, किसानों को अच्छे फायदे का अनुमान*

धमतरी 13 फरवरी 2025/ जिले में धान खरीदी के बाद अब किसानों से शासकीय समर्थन मूल्य पर चना खरीदने की तैयारियां तेज़ी से की जा रही है। राज्य सरकार इस वर्ष प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत जिले में चना की फसल लगाने वाले किसानों से पाँच हज़ार 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से चना की खरीदी करेगी। चना की ख़रीदी आगामी एक मार्च से शुरू हो जाएगी। जिला स्तर पर इसके लिए तैयारियाँ तेजी से की जा रही हैं। चना उपजाने वाले किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर शुरू हो गया है।
उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने बताया कि चना की फसल लगाने वाले किसान अपना पंजीयन किसान पोर्टल पर करा सकते है। इसके लिए किसानों को अपने खेत की ऋण पुस्तिका, आधार नम्बर, बैंक पास बुक और मोबाइल नम्बर के साथ आवेदन अपने क्षेत्र की सहकारी समिति में जमा करना होगा। पोर्टल पर पंजीयन के बाद क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा फ़सल का सत्यापन किया जाएगा। उप संचालक ने यह भी बताया कि इस वर्ष छह क्विंटल प्रति एकड़ की दर से किसानों से चना की खरीदी की जाएगी । इस वर्ष के लिए शासन द्वारा चना के समर्थन मूल्य 56 रुपए 50 पैसा प्रति किलो के मान से पाँच हज़ार 650 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में चना खरीदी के लिए चार उपार्जन केंद्र बनाए जा चुके है और चार नए केन्द्रों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया की धमतरी विकासखंड में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति तरसीवाँ और लोहरसी को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। इसी तरह कुरूद विकासखंड में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति रामपुर और कातलबोड़ को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही चार नए उपार्जन केंद्रों नगरी, मगरलोड, धमतरी और छाती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए है। उप संचालक ने इन चारों केंद्रों की जल्द ही स्वीकृति मिलने की भी संभावना जताई है।

*जिले में लगभग साढ़े पंद्रह हज़ार हेक्टेयर में लगी चने की फसल, समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को होगा अच्छा फायदा*

धमतरी जिले में इस वर्ष जिला प्रशासन और कृषि विभाग के समन्वित प्रयासों से लगभग साढ़े पंद्रह हज़ार हेक्टेयर रकबे में चना की फसल लगाई गई है। धमतरी विकासखंड में ही छह हज़ार 378 हेक्टेयर में किसानों ने चना की खेती की है। कुरूद विकासखंड में पाँच हज़ार 875 हेक्टेयर में, मगरलोड विकासखंड में लगभग ढाई हज़ार हेक्टेयर और नगरी विकासखण्ड में 726 हेक्टेयर रकबे में चने की खेती की जा रही है । ऐसे में उपजाये गए चने की समर्थन मूल्य पर ख़रीदी से किसानों को अच्छा फ़ायदा होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    स्वास्थ्य सेवाओं को स्मार्ट बनाने AI और ChatGPT का प्रशिक्षण

    आंकड़ों के विश्लेषण से लेकर रोजमर्रा के सरकारी कामों को आसान बनाने पर दिया जोर धमतरी, 25 अगस्त 2026। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए