Ro no D15139/23

एसआईआर: धरमजयगढ़ के बाद खरसिया और लैलूंगा में भी शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के तहत मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर ने सभी विधानसभा क्षेत्रों को निर्धारित समय-सीमा में डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में धरमजयगढ़ के बाद अब खरसिया और लैलूंगा विधानसभा ने भी शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके साथ ही रायगढ़ विधानसभा में डिजिटाइजेशन की प्रगति 99 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शेष मतदाताओं से भी अपील की है कि वे अपने गणना पत्रक शीघ्र बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करें, ताकि समय पर बीएलओ ऐप में प्रविष्टियों का अद्यतन सुनिश्चित किया जा सके।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार गणना पत्रक भरकर डिजीटाईज करने की अंतिम तिथि 11 दिसम्बर 2025 गुरुवार, मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण व पुनर्स्थापन 11 दिसम्बर 2025 गुरुवार तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर 2025 मंगलवार, दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 16 दिसम्बर 2025 मंगलवार से 15 जनवरी 2026 गुरुवार तक, नोटिस फेज-सुनवाई, सत्यापन एवं दावों-आपत्तियों का निराकरण 16 दिसम्बर 2025 से 07 फरवरी 2026 शनिवार तक, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 शनिवार निर्धारित है।

  • Related Posts

    108 संजीवनी एक्सप्रेस (NAS) के अंतर्गत नवीन एम्बुलेंसों के शुभारंभ हेतु आमंत्रण

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: संघर्षों की भट्ठी में तपकर सोना बने झारखंड के अंजित मुंडा, कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

    *भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में दे रहे हैं सेवाएं* रायपुर, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कहते हैं कि यदि इरादे फौलादी हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले