Ro no D15139/23

प्रशासन की मध्यस्थता के बाद व्यापारी संघ सहित सर्व समाज ने 02 दिसंबर को प्रस्तावित बीजापुर बंद को किया स्थगित

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर त्वरित सुधार के निर्देश

बीजापुर, 29 नवम्बर 2025/
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल के नेतृत्व एवं सीएमएचओ डॉ. बी.आर. पुजारी तथा सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर की उपस्थिति में बीजापुर जिले के व्यापारी संघ, सर्व समाज, सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों तथा मीडिया के वरिष्ठ सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला अस्पताल तथा संपूर्ण स्वास्थ्य तंत्र के सुदृढ़ीकरण, मानव संसाधन, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, संचालन व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा की गई।

बैठक मे ब्लड बैंक की उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली
108/102 एम्बुलेंस सेवाओं की समयबद्धता
CT स्कैन मशीन की खराबी एवं उसके त्वरित मरम्मत कार्य
डायलिसिस यूनिट में तकनीकी समस्या
लिफ्ट की मरम्मत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
वार्डों में साफ–सफाई की कमी तथा सफाई कर्मियों की उपस्थिति में सुधार
दवा वितरण काउंटर पर भीड़ एवं इसे सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता
अस्पताल परिसर में इंटरनेट सेवा बाधित होने से प्रभावित कार्यों का समाधान

प्रशासन ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उपरोक्त समस्त बिंदुओं पर जिला एवं राज्य स्तर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी तथा 15 दिनों के भीतर व्यापक सुधार कर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

जनहित को सर्वोपरि मानते हुए व्यापारी संघ, सर्व समाज एवं सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने 02 दिसंबर को प्रस्तावित बीजापुर बंद को स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की।
संयुक्त कलेक्टर  जागेश्वर कौशल ने बीजापुर बंद स्थगित करने के निर्णय के लिए सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन सभी समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है।

बैठक में नगरपालिका उपाध्यक्ष  भुवन सिंह चौहान, व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर सोनी, सर्व आदिवासी समाज के सचिव  कमलेश्वर पैकरा, प्रेस क्लब अध्यक्ष   के. संतोष, व्यापारी संघ के सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिक  संजय लुक्कड़,  राजू गांधी, कुशल चोपड़ा, प्रसून शर्मा, सिरोंज विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…