Ro no D15139/23

कलेक्टर की पहल पर प्रशासन के साथ बैठक के बाद सिंगपुर के किसानों का प्रदर्शन स्थगित, अब नहीं होगा चक्काजाम

*मारागाँव- जबर्रा पहुँच मार्ग का काम जल्द शुरू होगा, मूलगाँव में जल्द खुलेगी प्राथमिक सहकारी साख समिति*
*आने जाने की सुविधा के लिए वर्तमान में मेघा-मोहंदी-सिंगपुर सड़क के सुद्रणीकरण का प्रस्ताव शासन को मंज़ूरी के लिए भेजा जाएगा*
धमतरी, 15 जून 2025/ कलेक्टर श्री मिश्रा की पहल पहल पर सिंगपुर क्षेत्र के किसानों ने कल 16 जून से प्रस्तावित चक्काजाम प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। आज प्रशासन के साथ कलेक्टोरेट सभा कक्ष में हुई बैठक में प्रशासन के साथ बैठक के बाद किसान संघर्ष संघ ने चक्काजाम प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया है । कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर आज सिंगपुर क्षेत्र के किसानों के साथ कुरूद के एसडीएम श्री नभसिंह कोशले ने बैठक की और उनकी मांगो पर चर्चा की। चर्चा के बाद किसान संघर्ष संघ के प्रतिनिधि प्रशासन के आश्वासन पर संतुष्ट हुए और लिखित पत्र में प्रदर्शन स्थगित करने की सूचना दी।
किसान संघर्ष संघ के प्रतिनिधियों के साथ आज की बैठक में जिला प्रशासन ने उनकी मांगो पर गंभीरता से विचार विमर्श किया और माँगो पर की जा रही कार्रवाई के बारे में बताया। बैठक में एसडीएम नभ सिंह ने बताया कि मूलगांव में प्राथमिक सहकारी साख समिति-सोसायटी शुरू करने की मंजूरी शासन से मिल गई है और लगभग एक महीने में मूलगांव में सोसायटी खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी । उन्होंने यह भी बताया कि मारागांव से जबर्रा पहुँच मार्ग के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंजूरी मिल गई है और सड़क बनने टेंडर आमंत्रित किए जा चुके है। लगभग एक माह में टेंडर प्राप्त कर और खोल कर इस सड़क का काम ठेकेदार को दे दिया जाएगा। बैठक में संघर्ष संघ के प्रतिनिधियों की सिंगपुर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग पर एसडीएम ने बताया कि इसके लिए जिला कलेक्टर ने शासन को अर्ध शासकीय पत्र लिख कर किसानों की मांग से अवगत करा दिया है।
बैठक में एसडीएम ने यह भी बताया कि मेघा-मोहंदी-सिंगपुर सड़क के चौड़ीकरण का प्रकरण भारत सरकार नई दिल्ली में फारेस्ट क्लीयरेंस के लिए भेजा जा चुका है। वर्तमान में सड़क पर डामरीकृत पैचिंग का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा, ताकि लोगों को आने जाने की सुविधा मिल सकें । एसडीएम ने यह भी बताया कि फारेस्ट क्लीयरेंस मिलने तक इस सड़क के सुद्रणीकरण के लिए अलग से प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा निर्देश भी दे दिए गए है। एक सप्ताह में यह प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा। एसडीएम ने बताया की इस मार्ग का फारेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही चौड़ीकरण के काम के लिए भी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा। डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग पर एसडीएम ने किसान संघर्ष संघ के प्रतिनिधियों को डीएपी की वैश्विक कमी के बारे में जानकारी दी और उसके स्थान पर एनपीके जैसी वैकल्पिक खादों का उपयोग करने को कहा। एसडीएम ने जानकारी दी कि बेंदरचुआ-सिंगपुर सड़क के लिए भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है ।अपनी मांगो पर हुई कार्रवाई की जानकारी पाकर किसान संघर्ष संघ के प्रतिनिधि संतुष्ट हुए और कल के प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थगित करने की लिखित सूचना प्रशासन को दी।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान