Ro no D15139/23

बारिश के बाद धमतरी में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, सुधार कार्यों ने पकड़ी रफ़्तार – 400 किलोमीटर सड़कों को 31 दिसम्बर तक सुधारने का लक्ष्य

शहर में स्टेट हाईवे (SH-23) से मुजगहन मार्ग एवं सिहावा चौक से कोलियरी मार्ग तक क्षतिग्रस्त सड़कों का बीटी पेच रिपेयर कार्य प्रारंभ

धमतरी, 9 नवम्बर 2025/ – मानसून की विदाई के साथ ही धमतरी जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्यों ने गति पकड़ ली है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा जिलेभर में सड़कों के सुधार एवं पेच रिपेयर कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने हाल ही में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया था कि “मानसून समाप्ति के तुरंत बाद सभी क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों एवं छोटे पुलों की मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं।” इसके पालन में लोक निर्माण विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उच्च स्तर पर प्रस्ताव भेजकर विभाग से आवंटन स्वीकृति के बाद सड़क सुधार के सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ 10 कार्यादेश जारी किए हैं।
कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री संतोष कुमार नेताम ने बताया कि धमतरी शहर में स्टेट हाईवे (SH-23) से मुजगहन मार्ग एवं सिहावा चौक से कोलियरी मार्ग तक बीटी पेच रिपेयर कार्य प्रारंभ किया गया है। फिलहाल मेसर्स मित्तल कंस्ट्रक्शन, मेसर्स जे.पी. बिल्डर्स और मेसर्स योगेश सोनी कंस्ट्रक्शन के द्वारा लगभग ₹6 करोड़ की लागत से कार्य जारी है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार धमतरी जिले में लगभग 400 किलोमीटर सड़कों के सुधार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे 31 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करने की योजना है।
कलेक्टर श्री मिश्रा स्वयं भी गुणवत्ता पर नजर बनाए हुए है । उन्होंने कार्य प्रारंभ के बाद कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री संतोष कुमार नेताम, एसडीओ श्री मुरलीधर पैकरा, उप अभियंता श्री हेशवंत बघेल एवं श्री शिवकुमार को भी कार्य की गुणवत्तापूर्ण और निगरानी रखने के निर्देश दिए है ।
नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने भी शहर के मुख्य मार्गों के शीघ्र सुधार हेतु लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता से कार्य प्रारंभ करने का कहा था । सड़क सुधार कार्य प्रारंभ होने से नगरवासियों एवं व्यापारियों में खुशी एवं संतोष का माहौल है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के त्वरित प्रयासों की सराहना की है।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!