Ro no D15139/23

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद पीएम ने किया, लिखा- ‘अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं’

नई दिल्ली । जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पीएम मोदी ने एक पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि वे उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। असल में सोमवार रात को जगदीप धनखड़ ने अचानक से उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने खुद एक चिट्ठी में स्वास्थ्य का हवाला दिया था। उस एक फैसले के बाद से ही सियासत गरमा गई थी और तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
अब इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कहा है कि जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। वैसे पीएम मोदी ने जरूर सामने से आकर रिएक्शन दिया है, लेकिन बीजेपी के बड़े और दिग्गज नेताओं ने इस पर अभी तक खुलकर कोई टिप्पणी नहीं की है। इसके ऊपर विपक्षी खेमे में तो इस समय बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को निशाने पर लिया जा रहा है।जब से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा हुआ है, एक वर्ग जेपी नड्डा पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
असल में सोमवार को जब मानसून सत्र शुरू हुआ था, तब कार्यवाही के दौरान नड्डा ने कह दिया था सिर्फ मेरी बात ऑन रिकॉर्ड जाएगी, बाकी किसी का कुछ नहीं जाएगा। विपक्ष का आरोप रहा कि नड्डा का ऐसा बयान चेयर का सबसे बड़ा अपमान है। दावा यहां तक किया गया कि इसी वजह से जगदीप धनखड़ नाराज हुए। वैसे अब जब जगदीप धनखड़ इस्तीफा दे चुके हैं, सभी के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा पांच सवालों की हो रही है।

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!