Ro no D15139/23

आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. शिवम पंडिन की कहानी दर्शकों को पसंद आई. एक्शन थ्रिलक की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद बॉलीवुड एक्टर के सितारे भी चमक उठे हैं और अब उनके खाते में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की एंट्री होती नजर आ रही है.

जन्नत 3

विशेष भट्ट ने कंफर्म किया है कि ‘जन्नत 3’ पर काम चल रहा है. जूम संग बातचीत में जब विशेष भट्ट से ‘जन्नत 3’ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “आवारापन के बाद मैं निश्चित तौर पर जन्नत 3 पर काम करने को लेकर सोच रहा हूं.” जब उनसे फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने साफ किया कि इस पर काम जारी है. ‘जन्नत’ फ्रेंचाइजी का इमरान हाशमी से खास कनेक्शन रहा है. एक्टर ने 2008 में आई ‘जन्नत’ और 2012 की ‘जन्नत 2’ में अर्जुन दीक्षित का लीड किरदार निभाया था.

गनमास्टर: G9

ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर: G9’ की थिएट्रिकल रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. एक्शन-थ्रिलर फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “गनमास्टर G9 लॉक हो चुकी है और 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार सिर्फ गोलियां ही नहीं चलेंगी, बल्कि रोमांस, म्यूजिक और एक्शन भी आपके दिल पर राज करने आ रहे हैं.”

विनय कुमार के निर्देशन में बन रही ‘G2’ में एमरान हाशमी नजर आने वाले हैं. अदिवि शेष ने अपने एक्स अकाउंट पर इमरान का मूवी में वेलकम किया था. उन्होंने लिखा, “ब्रिलियंट इमरान हाशमी का #G2 यूनिवर्स में स्वागत है. सर, आपके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है. ये जबरदस्त होने वाला है.” ‘G2’ को टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और एके एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले हो रहा है. फिल्म में अदिवि शेष एक बार फिर गोपी यानी एजेंट 116 के किरदार में नजर आएंगे.

रूह

इमरान हाशमी के पास रूह नाम की हॉरर फिल्म भी है. म्यूजिकल-हॉरर ड्रामा का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं. ‘रूह’ में डर और म्यूजिक के साथ इमोशनल कहानी का मेल देखने को मिलेगा. मेकर्स इसे एक मॉडर्न अंदाज वाली थिएट्रिकल फिल्म के तौर पर तैयार कर रहे हैं. इसकी कहानी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने मिलकर लिखी है. 2027 तक ये सिनेमाघरों में दस्तक देने सकती है.

  • Related Posts

    Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- नफरत से जरूरी इंसानियत है

    Hema Malini Reviews Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया है. दिग्गज अभिनेत्री ने राजकुमार संतोषी के…

    Read more

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल