Ro no D15139/23

धुरंधर 2′ सक्सेस के बाद अर्जुन रामपाल ने किया नॉर्थ अमेरिका में डीजे टूर का ऐलान, इन 10 शहरों में होगा शो

Arjun Rampal North America DJ Tour: बॉलीवुड के हैंडसम और मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल ने हाल ही में आई अपनी सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में विलेन का रोल निभाकर स्क्रीन पर जबरदस्त तहलका मचाया था. इस बड़ी सफलता के बाद अब वह अपने फैंस को एक और बहुत बड़ा सरप्राइज देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लेकिन इस बार वह कैमरे के सामने एक्टिंग नहीं करेंगे, बल्कि डीजे कंसोल के पीछे खड़े होकर अपने शानदार म्यूजिक से लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगे. अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने नॉर्थ अमेरिका डीजे टूर का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है.

अर्जुन रामपाल ने खुद दी जानकारी

अर्जुन रामपाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस टूर का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि नॉर्थ अमेरिका,अब आपकी बारी है. यूएसए और कनाडा में रैम्पेज टूर अगले हफ्ते शुरू होने जा रहा है, और हम आपके लिए एक यादगार अनुभव लेकर पूरी तरह तैयार हैं. एक्टर ने आगे कहा, तैयार हो जाइए शानदार म्यूजिक, नॉनस्टॉप वाइब्स और ऐसे पलों के लिए जो लाइट्स बंद होने के बाद भी याद रहेंगे.

अटलांटा से होगी शुरुआत, जानिए पूरे टूर का शेड्यूल

अर्जुन रामपाल का यह म्यूजिकल सफर बहुत ही बड़े स्टेज, जबरदस्त एनर्जी और शानदार रातों के साथ शुरू होने वाला है. उनके इस डीजे टूर का पूरा शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

  • 28 मई: अटलांटा से टूर की शुरुआत होगी
  • 29 मई: सैन फ्रांसिस्को
  • 30 मई: ह्यूस्टन
  • 31 मई: डलास
  • 4 जून: शिकागो
  • 5 जून: वॉशिंगटन डीसी
  • 6 जून: न्यूयॉर्क
  • 7 जून: टोरंटो
  • 11 जून: वैंकूवर
  • 13 जून: लॉस एंजेलिस में आखिरी परफॉर्मेंस होगी

‘धुरंधर 2’ फिल्म के बारे में

अर्जुन रामपाल के काम की बात करें, तो वह हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने ‘मेजर इकबाल’ नाम के विलेन का एक बेहद दमदार रोल प्ले किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी बड़ी थी, जिसमें अर्जुन रामपाल के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!