Ro no D15139/23

8 मार्च से प्रस्तावित कृषि क्रांति एक्सपो स्थगित

जशपुरनगर 08 मार्च 2026/ कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, किसान अभी भी भर सकते हैं आवेदन जशपुर जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों एवं नवीन खेती पद्धतियों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा आयोजित किया जाने वाला कृषि क्रांति एक्सपो, जो दिनांक 08 मार्च 2026 से प्रारंभ होना प्रस्तावित था, अपरिहार्य कारणों से अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है।
उक्त कृषि एक्सपो में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी, कृषि विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा कृषि आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जानी थी। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ते हुए उत्पादन एवं आय में वृद्धि के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के कृषकों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न किसान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इनमें प्रमुख रूप से-
उत्कृष्ट किसान प्रतियोगिता
उत्कृष्ट मत्स्य पालक किसान प्रतियोगिता
उत्कृष्ट बीज संरक्षक किसान प्रतियोगिता
उन्नत बीज उत्पादक किसान प्रतियोगिता
नवाचार करने वाले प्रगतिशील किसान
का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
किसान प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। इच्छुक किसान अपने विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ;ै।क्व्द्ध कार्यालय, कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि कार्यालय से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा निर्धारित जानकारी के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
कृषि क्रांति एक्सपो के आयोजन की नई तिथि शीघ्र ही सूचित की जाएगी। जिले के सभी कृषकों से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अंतर्विभागीय बैठक खाद्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

    रायपुर, 30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने आज नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में अंतर्विभागीय बैठक ली। बैठक मे वर्ष 2025-26 के दौरान 21…

    Read more

    निर्वाचन कार्य के अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान हेतु अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक बढ़ी

    रायपुर 30 मार्च 2026/विधानसभा निर्वाचन-2023, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं उप विधानसभा निर्वाचन-2024 के दौरान रायपुर जिले के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले