Ro no D15139/23

आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित

राजनांदगांव 03 मार्च 2026। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय छुरिया में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी हेतु किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया, आगामी खरीफ फसल की अग्रिम प्लानिंग, तिलहन फसलों की कार्ययोजना, खाद संकट के विकल्प तथा अग्रिम खाद उठाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में लगभग 90 किसान संगवारी एवं अन्य किसानों ने भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल विविधीकरण तथा बाजार व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गई। किसानों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा समय पर पंजीयन एवं उर्वरक उठाव सुनिश्चित करने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान संगवारी ग्राम गहिराभेड़ी के किसान श्रीमती अंजू साहू, ग्राम गर्रापार के किसान श्री रामसजीवन, श्री हुमन लाल साहू, ग्राम ललमेटा के किसान श्री सुनील साहू, ग्राम पैरीटोला के किसान श्री भारत लाल, श्री चिंता राम यादव सहित अन्य किसानों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषि स्थायी समिति सभापति छुरिया श्रीमती उतरा निषाद, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  जीपी सहाड़े, श्री डॉ. विकास सिंह, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  सुदेश पटेल, पैथोलॉजी एक्सपर्ट  संतोष साहू, आरएईओ,  रामेश्वर सिंहा एवं श्री हितेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सल मुक्त गांवों की प्राकृतिक खेती बनेगी नई पहचान

      एपीडा, कृषि एवं पंचायत विभाग के साथ बनी कार्ययोजना, बस्तर संभाग में होगा विशेष सर्वे और परीक्षण रायपुर, 11 जुलाई 2026/ बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और…

    Read more

    शिक्षा को जनआंदोलन बनाने सामुदायिक सहभागिता बनी मिसाल

      सेलदीप में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर बोले— “बच्चों की शिक्षा सबसे बड़ा निवेश, प्रशासन हर कदम पर साथ” धमतरी, 11 जुलाई 2026/ जिले के कुरूद विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स