Ro no D15139/23

गट्टासिल्ली में कृषि आधारित अधोसंरचना को मिलेगी नई गति : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

एफपीओ, प्रस्तावित फूड पार्क का किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय रोजगार सृजन पर दिया जोर

 

धमतरी, 26 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में जिला प्रशासन धमतरी लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी विकासखंड के ग्राम गट्टासिल्ली पहुंचकर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ), प्रस्तावित फूड पार्क केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, विपणन एवं मूल्य संवर्धन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एफपीओ के माध्यम से संचालित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को अब तक 60 क्विंटल हल्दी बीज का वितरण किया जा चुका है तथा लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में नगरी दुबराज धान के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही सूरजमुखी की फसल तैयार हो चुकी है, जिसकी पैकेजिंग एवं विपणन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि एफपीओ किसानों को संगठित कर उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक संसाधन एवं अधोसंरचना उपलब्ध कराई जा रही है, ऐसे में एफपीओ को इनका प्रभावी उपयोग करते हुए कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग, मूल्य संवर्धन एवं विपणन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गट्टासिल्ली में नव-निर्मित सामुदायिक भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को इस भवन का उपयोग बैंक शाखा स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र के किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिले।

 

इसके पश्चात कलेक्टर ने गट्टासिल्ली में प्रस्तावित फूड पार्क के लिए आरक्षित स्थल का निरीक्षण किया तथा स्थानीय व्यापारियों एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने वन उपज प्रसंस्करण केंद्र एवं कोल्ड स्टोरेज की स्थापना के लिए भूमि आरक्षित कर इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फूड पार्क की स्थापना से कृषि एवं लघु वनोपज का वैज्ञानिक प्रसंस्करण, सुरक्षित भंडारण, बेहतर विपणन तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

 

कलेक्टर ने पुराने रीपा केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां स्थापित मशीनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आवश्यक मरम्मत कर मशीनों को पुनः क्रियाशील बनाने तथा केंद्र का उपयोग स्वरोजगार एवं ग्रामीण आजीविका गतिविधियों के लिए प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर ग्रामीण युवाओं एवं महिला समूहों के लिए आय सृजन के नए अवसर विकसित किए जाएं।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशिक, एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी श्री रोहित बोर्झा, तहसीलदार श्रीमती ख्याति कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव…

    Read more

    विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाएं अधिकारी-कलेक्टर श्री मिश्रा

      धमतरी, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान