Ro no D15139/23

जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। इस वर्ष के दौरान हम हर महीने और हर 2–4 दिन में लगातार कृषि आधारित कार्यक्रमों की एक पूरी श्रृंखला को अंजाम दे रहे हैं। इसी तारतम्य में 2 मार्च को बड़वानी जिले के ग्राम नांगलवाड़ी में कृषि कैबिनेट करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के किसी जनजातीय अंचल में होने वाली पहली कृषि कैबिनेट है। इसका लाभ निमाड़ के साथ पूरे मालवा अंचल को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से नर्मदा वैली के माध्यम से पानी मिला है, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर और बड़वानी का पूरा क्षेत्र एक अलग ही प्रकार की समृद्धि से जाना और पहचाना जा रहा है। इसी आधार पर हमने सबसे पहले निमाड़ में मनाए जाने वाले फाग पर्व भगोरिया को राज्यकीय पर्व के रूप में समाज के साथ मनाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि कैबिनेट के साथ वे भगोरिया उत्सव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जनजातीय अंचल में बड़े आदर और सम्मान का केन्द्र बाबा भीलट देव के मंदिर में बीते समय में हमारी सरकार ने विकास के कई काम कराए थे, जिसे हमने भीलट देव लोक का नाम दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष में किसानों के साथ ही कृषि कैबिनेट करते हुए हम विभिन्न प्रकार की योजनाओं को नई दिशा देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के विकास के लिए हम सबका साथ और सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!