Ro no D15139/23

अधिक मूल्य पर खाद विक्रय करने वाली एजेंसी का उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित शिकायत मिलने पर कृषि विभाग ने की कार्यवाही

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 अगस्त 2026/ अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में कृषि सामग्री जैसे- खाद उचित मूल्य से अधिक कीमत पर विक्रय किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के विरूद्ध जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित एजंेसी का उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही अनुविभागीय कृषि अधिकारी भानुप्रतापपुर की अध्यक्षता में गठित जांच दल से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर किया गया।
अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं उप संचालक कृषि ने बताया कि पखांजूर के कृषक श्री रवीन मजूमदार निवासी पीव्ही 14 एवं सुदाम गाईन पीव्ही 12 को मेसर्स देवनाथ एजेंसी के प्रोप्राइटर श्री शतदल देवनाथ नया बाजार पखांजूर द्वारा कृषि सामग्री (खाद) को उचित मूल्य से अधिक कीमत पर विक्रय किए जाने के संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। इस संबंध में अनुविभागीय कृषि अधिकारी भानुप्रतापपुर की अध्यक्षता में जांच दल गठित की गई तथा संबंधित कृषकों के लिखित बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच दल द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उक्त शिकायत को सही पाए जाने पर अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं उप संचालक कृषि ने उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक य मिश्रण) (नियंत्रण) आदेश, 1985 के खण्ड-31(1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मेसर्स देवनाथ एजेंसी प्रोप्राइटर श्री शतदल देवनाथ नया बाजार पखांजूर विकासखण्ड कोयलीबेड़ा को जारी उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र को अंतरिम उपाय के रूप में निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

  • Related Posts

    पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य

    उत्तर बस्तर कांकेर, 28 जून 2026/ पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत जिले में आज शून्य से 05 वर्ष तक बच्चों को पोलियो दो बून्द खुराक पिलाकर तीन दिवसीय अभियान…

    Read more

    कांकेर गोदावरी इस्पात द्वारा अवैध कटाई शिव सेना ने खोला मोर्चा

    काकेर,भानुप्रतापपुर ब्लाक के ग्राम कच्चे के आरी डोगरी लौह अयस्क खदान मे लौह अयस्क उत्खनन का कार्य कर रही गोदावरी स्पात द्वारा खुलेआम अनियमितता,अवैध जंगल कटाई, अवैध निर्माण किया जा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ