Ro no D15139/23

कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण

 
खाद बीज और वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, किसानों से बात कर व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक
किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में मिले खाद व गुणवत्तायुक्त बीज, वितरण व्यवस्था में लापरवाही ना हो- कृषि मंत्री श्री नेताम

अम्बिकापुर 06 अगस्त 2026/   कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को जिले में कृषि व्यवस्थाओं का जायजा लेने खाद भण्डारण केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड अजीरमा तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नमनाकला एवं सरगवां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा भण्डारण की स्थिति का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में कृषि विभाग के उपसंचालक श्री पितांबर सिंह दीवान, डीएमओ अरुण विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खाद भण्डारण केंद्र में उर्वरकों के स्टॉक की ली जानकारी-
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री श्री नेताम ने खाद भंडारण केंद्र (डबल लॉक सेंटर ) ट्रांसपोर्ट नगर का औचक निरीक्षण किया। केंद्र में एनपीके, पोटास, एसएसपी सहित अन्य खाद का भंडारण पाया गया। उन्होंने उर्वरकों के स्टॉक की जानकारी ली और जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिया गया कि समितियों से मांग अनुसार आपूर्ति करवाएं, जिससे किसानों को कृषि कार्य में असुविधा न हो। जिले मे पर्याप्त खाद भंडारण रखें,  वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो। इस दौरान मंत्री श्री नेताम ने केंद्र परिसर में पौधारोपण करवाने तथा प्लेटफार्म निर्माण सहित अन्य जरूरी सुधार कार्य के निर्देश दिए।

बीज निगम अजिरमा पहुंचकर देखी व्यवस्था-
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री नेताम ने विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीजों की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए जाएं, बोआई के सीजन में जिले में बीज की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

सहकारी समिति में किसानों की सुविधाओं की ली जानकारी, किसानों से बात कर व्यवस्था पर लिया फीडबैक-
इसके बाद मंत्री श्री नेताम ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नमनाकला एवं सरगवां का निरीक्षण कर किसानों को दी जा रही सेवाओं, खाद-बीज वितरण एवं रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित किसानों से बात कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। किसानों की मांग पर सोसायटी परिसर में बाउंड्री वॉल तथा शेड निर्माण कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस हेतु उन्होंने स्वयं कलेक्टर सरगुजा से फोन पर चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति प्रबंधक को किसान क्रेडिट कार्ड  के माध्यम से कृषकों को खाद एवं बीज वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के शत-प्रतिशत पात्र कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाए। किसानों की मांग को संवेदनशीलता से लेते हुए मंत्री श्री नेताम ने कहा कि धान खरीदी सीजन में किसानों की सुविधा अनुसार नए स्थल पर धान क्रय केंद्र का निर्धारण किया जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए