Ro no D15139/23

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कन्या छात्रावास एवं इंडोर स्टेडियम की मंत्री ने की घोषणा

जगदलपुर, 01 अगस्त 2025/ प्रदेश के कृषि एवं सहकारिता मंत्री श्री रामविचार नेताम शुक्रवार को शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर परिसर में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।  मंत्री श्री  नेताम ने कहा कि कृषि संकाय के छात्रों को सिर्फ शासकीय नौकरी के लिए ही नहीं बल्कि नई-नई कृषि तकनीकी को सीखने के साथ-साथ अपने घर के अलावा गांव और प्रदेश के किसानों को जागरूक करते हुए नवीन तकनीकी जानकारी देकर कृषि उत्पादन  को बढ़ावा देने की ओर प्रयास करने की आवश्यकता है ।

सभागार भवन में महाविद्यालय में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ ही पूर्व से अध्ययनरत छात्रों के साथ  पढ़ाई, सुविधा और समस्या के बारे में चर्चा किए सभी छात्रों के द्वारा अलग- अलग विषयों पर खुलकर चर्चा की।  संवाद में महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष अन्या दत्ता ने एक 100 बिस्तर के कन्या छात्रावास एवं एक इंडोर स्टेडियम की मांग की जिसमें मंत्री श्री नेताम ने तत्काल स्वीकृत करने की घोषणा की । इससे पहले कृषि एवं सहकारिता मंत्री श्री रामविचार नेताम कृषि  कॉलेज में उनके प्रथम आगमन पर अधिष्ठाता डॉ आर एस नेताम एवं सहसंचालक अनुसंधान  डॉ ए के ठाकुर द्वारा  माननीय मंत्री जी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री नेताम ने कहा कि इस महाविद्यालय में कम सुविधा के बाद भी जगदलपुर महाविद्यालय ने बहुत प्रगति की है जिसके लिए कुलपति के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हम चाहते है कि प्रदेश का हर महाविद्यालय ऐसे ही प्रगति करे जिससे कि हमारे प्रदेश के ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम  रोशन हो।  कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप, पार्षद श्री संग्राम सिंह, उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ जी पी नाग , उपसंचालक कृषि, उपसंचालक उद्यानिकी, उपसंचालक मछलीपालन के साथ ही कृषि महाविद्यालय के डॉ तेजपाल चंद्राकर, डॉ पदमाक्षि ठाकुर, डॉ भुजेंद्र कुमार, श्री एम बी तिवारी, डॉ सुरेश कुमार साहू के साथ ही समस्त वैज्ञानिक अधिकारी कर्मचारी समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान