Ro no D15139/23

तीन दिवसीय राज्योत्सव 2 से, कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत रविवार 02 नवम्बर को होगी। कार्यक्रम का आयोजन कला केंद्र मैदान में होगा। राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ शाम 05:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा श्री ओपी चौधरी तथा पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संसदीय क्षेत्र सरगुजा श्री चिंतामणी महराज, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव शामिल होंगे। इस दौरान राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। विद्यालयीन/महाविद्यालयीन छात्र- छात्राओं के साथ ही स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

  • Related Posts

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च

    सिंदूर पार्क में विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प*   *छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए लोगों ने जानी इतिहास की त्रासदी*   रायपुर, 14 अगस्त 2026/…

    Read more

    जीपीएम में ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा, ग्राम मडना में 8 हेक्टेयर में लगाए जा रहे 1,144 पौधे

    *राष्ट्रीय मिशन-ऑयल पाम से किसानों के लिए खुलेंगे आय के नए अवसर, शासकीय अनुदान के साथ मिल रहा तकनीकी मार्गदर्शन*   रायपुर, 14 अगस्त 2026। किसानों को परंपरागत खेती के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!