Ro no D15139/23

जख्मों से गिरते खून और तेज दहाड़ के साथ अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक आउट, इंटरनेट पर फैंस के बीच तहलका मचा रहा पोस्टर

बॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक पोस्टर इंटरनेट पर तहलका मचा रहा हैं. पोस्टर में वह भारतीय नेवी ऑफिसर के किरदार में हाथ में टैंक गन लिए लड़ाई करते नजर आ रहे है, जिसके बाद फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है.

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की थी, जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया था. इसी बीच टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स की ओर से अहान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. फिल्म से सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के फर्स्ट लुक्स ने फैंस को उत्साहित कर दिया था और अब अहान का दमदार पोस्टर देखकर लोगों में फिल्म को लेकर नई उत्सुकता पैदा हो गई है.

चेहरे पर जख्म और हाथ में गन…

इस पोस्टर में अहान शेट्टी भारतीय नेवी ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनका चेहरा कई जख्मों और खून से भरा हुआ है, आंखों में गहरी और तेज नजर और हाथ में टैंक गन पकड़े हुए वह लड़ाई के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं. उनका यह लुक उनके किरदार के साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है, जहां वह निडरता के साथ दुश्मनों के आगे खड़े है. फैंस ने अहान शेट्टी के इस लुक की तुलना उनके पिता सुनील शेट्टी से भी की है. सुनील शेट्टी ने पहली बॉर्डर फिल्म में अहम किरदार निभाया था.

कब रिलीज होगी फिल्म?

देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म के फर्स्ट लुक्स ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है और फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है. सोशल मीडिया पर अहान के इस लुक पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे है. बता दें, यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म के निर्माता टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने यह दावा किया है कि इसमें देशभक्ति, एक्शन और रोमांच का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. फिल्म में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सोनम बाजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले है.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!