Ro no D15139/23

अहमदाबाद विमान हादसा: उड्डयन मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अहमदाबाबद । गुरुवार दोपहर गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी. इस विमान में 242 लोग (169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई यात्री और 12 क्रू मेंबर्स) सवार थे. हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है.
इस हादसे पर आज उड्डयन मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान हादसे से जुड़ी जानकारी दी गई. मंत्रालय ने बताया कि ये हादसा 1.40 बजे पर हुआ. जबकि आग पर शाम 6 बजे काबू पाया जा सका. मंत्रालय ने बताया कि ये हादसा एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर की दूरी पर हुआ. विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है और उसकी जांच की जा रही है. हमें भी इंतजार है ये जानने का कि आखिर हुआ क्या था. उड्डयन मंत्री राम मोहम नायडू ने कहा कि कमेटी का गठन हुआ है. विमान हादसे की जांच तेजी से की जा रही है.
बता दें कि हादसे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है. इसमें विमान यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल है. अभी भी घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है और करीब 10 मजदूर मलबा हटाने के कार्य में लगे हैं. लंदन के गैटविक जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों सवार थे. जिनमें से एक ही व्यक्ति हादसे में बच सका. हादसे को हुए 30 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक केवल छह पीड़ितों के शव शिनाख्त के बाद उनके परिवारों को सौंपे गए हैं.
NAL के पूर्व उपनिदेशक सालिग्राम जे. मुरलीधर ने कहा हादसे के पीछे जो एक संभावित कारण दिमाग में आ रहा है, वह ईंधन में मिलावट का है. लेकिन यह सिर्फ एक प्रारंभिक धारणा है. मुरलीधर ने कहा कि अगर ईंधन में मिलावट होगी, तो उससे इंजन को उतनी ताकत नहीं मिल सकी होगी जिससे वह उड़ान भर सके।

  • Related Posts

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      *{शत शत नमन – 3 अप्रैल 1680 को 50 वर्ष की आयु में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वर्गवास हुआ था। शत शत नमन}* क्या आप अंदर से परेशान हैं…

    Read more

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    NASA Artemis-II: 50 साल से अधिक समय बाद अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री फिर से चंद्रमा के चारों ओर की यात्रा पर निकल गए. नासा ने बुधवार को आर्टेमिस-II मिशन के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत