Ro no D15139/23

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025“ में कोरबा के आकाश का हुआ चयन

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष भारत को विकसित बनाने देंगे अपनी प्रस्तुति
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आकाश को दी बधाई और शुभकामनाएं
कोरबा 02 जनवरी 2025/ विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025“ दिल्ली में भाग लेने के लिए कटघोरा, जिला कोरबा के आकाश कुमार अग्रवाल पिता संतोष कुमार अग्रवाल निवासी बाजार मोहल्ला कटघोरा का चयन हुआ है। सन 2047 के पूर्व भारत को विकसित बनाने की मुहिम के अंतर्गत  ’विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसमें छत्तीसगढ़ से 80 हजार युवाओं ने भाग लिया था, जिसमें से विभिन्न चरणों के पश्चात कुल 45  युवाओं को दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष अपना विजन प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। कोरबा जिले के आकाश अग्रवाल की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
कटघोरा निवासी आकाश अग्रवाल और उनके पिता श्री संतोष अग्रवाल ने आज कलेक्टर श्री वसंत से मुलाकात की। कलेक्टर ने आकाश से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025“ के संबंध में चर्चा करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष कोरबा जिले के युवा द्वारा विजन प्रस्तुत करने के अवसर को सौभाग्यशाली बताया। प्रतियोगिता में चयनित आकाश ने कलेक्टर को बताया कि विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित भारत क्विज में उत्तीर्ण होने के बाद प्रतिभागियों द्वारा विकसित भारत चैलेंज के 10 विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध लिखा गया। निबंधों को मूल्यांकन के किए जाने के उपरांत प्रत्येक विषय में अधिकतम 25 प्रतिभागियों का चयन राज्य चैंपियनशिप के लिए किया गया। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभागियों द्वारा अपने संबंधित निबंध के विषय के आधार पर राजधानी रायपुर में पीपीटी का प्रदर्शन किया गया। पीपीटी के मूल्यांकन अनुसार कोरबा के आकाश अग्रवाल का राष्ट्रीय युवा उत्सव दिल्ली में भाग लेने हेतु चयनित किया गया है।

  • Related Posts

    निर्माण कार्यों की प्रगति और समय सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने निर्माण विभागों की ली बैठक जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश निर्माणाधीन चिर्रा-श्यांग मार्ग पर नियमित रूप से पानी छिड़काव करने व  प्रगति लाने हेतु किया निर्देशित

    सभी निर्माण स्थल पर समानांतर कार्य संचालित कराने, मशीनरी एवं मैन पॉवर बढ़ाने के निर्देश धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस देने व  कार्य में रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों…

    Read more

    जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 से 29 मार्च तक

     कोरबा 20 मार्च 2026/जनगणना 2027 अंतर्गत नियुक्त फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण 23 मार्च से 29 मार्च तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत