Saturday, July 27

अकबर का कबीरधाम से अटूट नाता, पार्टी और सरकार में कबीरधाम जिले का प्रतिंधित्व करते हैं

कवर्धा।कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर कवर्धा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने कवर्धा सीट के लिए पार्टी में आवेदन करके एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि कबीरधाम जिले से उनका अटूट नाता है।

मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले से विधायक निर्वाचित होते रहे हैं।वे 1998,2003 में वीरेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।2008 में ये सीट परिसीमन में अस्तित्व में नहीं रही तो उन्होंने 2008 में पंडरिया से चुनाव लड़ा विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2013,2018 उन्होंने कवर्धा से चुनाव लड़ा। 2018 में उन्होंने लगभग साठ हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
मोहम्मद अकबर का कबीरधाम जिले से नाता 1993 से बना जब राजनांदगांव के तत्कालीन लोकसभा सांसद महाराज शिवेंद्र बहादुर उन्हें वीरेंद्र नगर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया।उन्होंने तत्काल अपनी सहमति दे दी।तब से कबीरधाम जिले से जो रिश्ता बना वो आज इस मुकाम पर पहुंच गया कि पार्टी और सरकार में मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं।
2018 में कबीरधाम जिले की कवर्धा और पंडरिया दोनों सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।पार्टी इस बार भी दोनों सीट पर जीत हासिल करना चाहती है।कवर्धा से मोहम्मद अकबर के लडने का फायदा पंडरिया में ने कांग्रेस प्रत्याशी को मिलना तय माना जा रहा है।कांग्रेसजनों में एक बार फिर से उत्साह का संचार हो गया है।दोनो सीट के मतदाताओं का अकबर pat भरोसा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *