22 नवम्बर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन पद्मश्री सुनील जोगी, सम्पत सरल बिलासपुर आयेंगे

बिलासपुर ! शहीद विनोद चौबे चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 22 नवम्बर को रात्रि 9.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक स्थानीय पुलिस मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कवि सम्मेलन की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं, आयोजन समिति आज पुलिस मैदान पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश में ख्याति नाम कवि पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, देश का जाना पहचाना नाम सम्पत सरल, गजेन्द्र प्रियांशु, हिमांशु बवंडर और सपना जोशी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजको ने बताया कि कोरोना काल के बाद बिलासपुर की जनता को हंसाने गुदगुदाने और कविताओं से रूबरू कराने हेतु यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, युवाओं की संस्था सबक और क्रेड़ाई का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष एवं शहीद विनोद चौबे चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, सदस्य महेश दुबे, शहीद विनोद चौबे चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विवेक सराफ, कोषाध्यक्ष तैयब हुसैन के साथ सम्मेलन स्थल का जायजा लिया और आवश्यक तैयारियांें हेतु दिशा-निर्देश दिया।
इस अवसर पर धर्मेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह बाटू, नसीम खान, अब्दुल, समीर अहमद, अकबर खान, सिद्धांशु मिश्रा, महेन्द्र यादव, दुलारे भाई, जावेद मेमन, शेरू असलम, अतुल सिंह, दिलीप पाटिल आदि उपस्थित थे।

Related Posts

कानून- कायदों को ताक पर रखकर विस्फोटक प्लांट लगाने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

 डोकरबुड़ा के बाद अब राबो के ग्रामीण भी ब्लैक डायमंड कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति… 0 कैलाश आचार्य (स्वतंत्र पत्रकार) घरघोड़ा, रायगढ़। ग्राम पंचायत डोकरबुड़ा और राबो में ब्लैक…

प्रगति का बजट प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की राह को खोल रहा है : कौशिक

  *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा में हुए विनियोग विधेयक चर्चा पर भाग लिया* *कहा – पिछला ज्ञान का बजट और वर्तमान गति का बजट, दोनों ने मिलकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर पंचायत अध्यक्षों और पार्षदों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

नगर पंचायत अध्यक्षों और पार्षदों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

कानून- कायदों को ताक पर रखकर विस्फोटक प्लांट लगाने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

कानून- कायदों को ताक पर रखकर विस्फोटक प्लांट लगाने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

प्रगति का बजट प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की राह को खोल रहा है : कौशिक

प्रगति का बजट प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की राह को खोल रहा है : कौशिक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट

बस्तर संभाग में आज दिनांक 20/03/2025 को अब तक कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद

बस्तर संभाग में आज दिनांक 20/03/2025 को अब तक कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद