Ro no D15139/23

खेल प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का करें प्रदर्शन : महापौर मधुसूदन यादव

– 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
– खेले, खूब पढ़े और आगे बढ़े
– 9 से 12 सितम्बर तक हॉकी, योगा एवं गतका खेलों का होगा आयोजन
राजनांदगांव 09 सितम्बर 2025। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित एवं जिला शिक्षा विभाग राजनांदगांव द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 5 संभाग से आए खिलाड़ी शामिल हो रहे है। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। चार दिनों की इस खेल प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महापौर ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी तैयारियों सुनिश्चित की गई है और प्रतिभागियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। समन्वय के साथ मिलकर सभी इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाएंगे।  उन्होंने कहा कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में हॉकी, योगा, गतका खेल का प्रदर्शन होगा। गतका खेल राजनांदगांव जिले के लिए नया है। गतका पंजाब का एक पारंपरिक सिक्ख मार्शल आर्ट है। जिसमें लाठी और ढाल से आत्मरक्षा की एक कला है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में गतका को राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता मिली है और इस खेल की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने गतका खेल का प्रदर्शन ओलंपिक जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेल मंचों पर आयोजित होने की आशा व्यक्त की। इसके साथ ही हॉकी एवं योगा प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का स्वरूप और बदलेगा। यह पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खिलाडिय़ों की सुविधाओं एवं सभी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने खेले, खूब पढ़े और आगे बढ़े खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 सितम्बर 2025 तक राजनांदगांव शहर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हॉकी (बालक व बालिका 19 वर्ष), योगा (बालक व बालिका 14,17,19 वर्ष) एवं गतका (बालक / बालिका 17,19 वर्ष) खेलों का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग से 104, बिलासुपर संभाग से 110, रायपुर संभाग से 103, दुर्ग संभाग से 110, बस्तर संभाग से 101 खिलाड़ी एवं अधिकारी, कोच, मैनेजर  शामिल हो रहे है। प्रतियोगिता में हॉकी खेल का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडिमय, गतका खेल का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम के बास्केटबाल इण्डोर हॉल एवं योगा का आयोजन शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय के इंडोर हॉल में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्खी  विद्यालय राजनांदगांव के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। गायत्री विद्या पीठ के विद्यार्थियों द्वारा योग का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री फिरोज अंसारी, श्री रवि सिन्हा, श्री राजा माखिजा, श्री सुमीत सिंह भाटिया, श्रीमती अमृता सिन्हा, श्री राजेन्द्र जैन, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी तथा खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार…

    Read more

    छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया

    राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट