Ro no D15139/23

एग्रीस्टैक में छूटे हुए शेष किसानों का पंजीयन कराने सभी एसडीएम आवश्यक कार्यवाही करें

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एग्रीस्टैक में जिन किसानों का पंजीयन राजस्व अभिलेख के दुरूस्तीकरण अथवा कमी के कारण पूर्ण नहीं हो पाया है, उसे दूर कर शेष सभी किसानों के पंजीयन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कृषकों के खेतों का रकबा, खसरा, बी-वन आदि से संबंधित त्रुटियों का निराकरण सभी एसडीएम शीघ्रता से करें। बैठक में उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण व निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ई-ऑफिस के माध्यम से सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्राचार करने तथा फाइलें प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। जनपद पंचायत नरहरपुर, कांकेर और दुर्गूकोंदल में अल्प प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए कलेक्टर ने जनपद सीईओ को ई-ऑफिस के जरिए अनिवार्य रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। इसी तरह आगामी 07 दिसम्बर को अमीन भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। परीक्षा की नोडल अधिकारी श्रीमती आस्था बोरकर ने बताया कि इसके लिए जिले में 44 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें 09 हजार 554 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि व्यापमं द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों की अनिवार्य रूप से फ्रिस्किंग एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा की गोपनीय सामग्री वितरण व जमा करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा वाहन अधिग्रहण हेतु आदेश जारी किया गया है।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने शासन की मुख्यधारा से जुड़े आत्मसमर्पित माओवादियों के लिए विभिन्न दस्तावेज जैसे आधार, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि तैयार करने के लिए संबंधित विभागों को कैम्प लगाकर बनाने तथा आवश्यक सहयोग करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि    शासन ने इसे उच्च प्राथमिकता के साथ निष्पादित करने के लिए निर्देशित किया है। इस दौरान कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नियद नेल्लानार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं पीडीएस भवन निर्माण, सामाजिक अंकेक्षण, पोषण पुनर्वास केंद्र सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ उनका निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस. पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी कांकेर श्री अरूण वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया