Ro no D15139/23

2047 तक भारत को विकसित बनाने के उद्देश्य से सभी मिलकर कार्य करेंः केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे

राज्य मंत्री ने एसईसीएल की दीपका कोयला खदान का किया निरीक्षण
श्रमवीरों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण पर दिया विशेष बल
कोरबा/30 जून 2025/भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे आज कोरबा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने एशिया की सबसे बड़ी कही जाने वाली कोयला खदान का व्यू पॉइंट से निरीक्षण किया और एसईसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा श्रमवीरों को संबोधित किया।
श्री दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि यह वही खदान है, जिसने देश को अंधेरे से उजाले की ओर अग्रसर किया। उन्होंने कहा, “पहले बिजली देखने को लोग तरसते थे, आज काम करने वाली सरकार ने 22-23 घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की है। यह कोयला खदानें ऊर्जा के साथ-साथ विकास की किरण भी लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि एसईसीएल द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष कार्य किया जा रहा है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जितने पेड़ हमने काटे हैं, उससे अधिक पौधे लगाए जाएं।
राज्य मंत्री श्री दुबे ने कहा कि कोल खदानों के साथ-साथ अब दुर्लभ खनिजों की खोज में भी सफलता मिलने पर भारत वैश्विक स्तर पर और मजबूती से उभरेगा। उन्होंने अधिकारियों और संविदा कर्मचारियों की संयुक्त भूमिका की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया अनुकूल वातावरण इस दिशा में सहयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि 2047 तक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में हम सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंच रही है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री दुबे ने खदान क्षेत्र की मेस में श्रमवीरों से भेंट कर उनके भोजन, भुगतान, चिकित्सीय सुविधाओं आदि की जानकारी ली और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने श्रमिकों के उत्साहवर्धन हेतु क्रिकेट एवं वॉलीबॉल खेलों में भी भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री प्रतीक गांधी, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद, श्री गोपाल मोदी, एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारी, एवं बड़ी संख्या में श्रमवीर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!