Ro no D15139/23

गजब बेइज्जती है! शाहरुख को शादी में नाचने के लिए बुलाया, फिर लड़की ने की ऐसी जिद; पानी-पानी हो गए एक्टर

दिल्ली की एक भव्य शादी में शाहरुख खान की मौजूदगी और परफॉर्मेंस ने माहौल में चार चांद लगा दिया, लेकिन एक मेहमान द्वारा ‘जुबां केसरी’ बोलने की जिद से वे असहज दिखे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जहां प्रशंसकों ने उनके संयम और शालीनता की सराहना की.

दिल्ली में आयोजित एक भव्य शादी में सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी मौजूदगी और परफॉर्मेंस से महफिल को जगमगा दिया, लेकिन इस खुशीभरे माहौल के बीच एक ऐसा क्षण सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी. समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मेहमान शाहरुख से वीमल केसरी का प्रसिद्ध टैगलाइन ‘बोलो जुबां केसरी’ बोलने की जिद करती नजर आती है.

शाहरुख ने मजाक में माहौल संभालने की कोशिश की

शाहरुख ने शुरुआत में बातचीत को हल्के-फुल्के अंदाज में मोड़ने की कोशिश की. वीडियो में वे कहते दिखते हैं, “एक बार ये बिजनेस वालोंं के साथ बिजनेस कर लो तो वो जान नहीं छोड़ते, ये गुटका वाले भी न यार.” यह साफ था कि वे स्थिति को मजाक में संभालना चाहते थे.

जब मेहमानों ने आग्रह जारी रखा, तो शाहरुख मुस्कुराते हुए बोले, “हर बार जब करता हूं, पैसे लेता हूं… पापा को कह देना.” इसके बावजूद जब बात आगे बढ़ी, तो किंग खान थोड़ा सख् होते हुए भी अपनी विनम्रता बनाए रखते हैं और कहते हैं, “ मैं यहां जुबां केसरी थोड़ी न करुंगा…बैन हो चुकी हैं ये चीजें. गलत बातें मत करो, मुझे भी बैन करवाओगी.”

इंटरनेट पर मचा बवाल

इस पूरे आदान-प्रदान के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने मेहमान के व्यवहार को अनुचित बताया और लिखा कि किसी भी कलाकार को इस तरह असहज स्थिति में नहीं डाला जाना चाहिए. एक यूजर ने टिप्पणी की, “SRK इतने बड़े स्टार हैं… ऐसे मजाक में उन्हें घसीटना शर्मनाक है.” एक अन्य ने लिखा, “वह असहज लग रहे थे, पर फिर भी बेहद सलीके से स्थिति को संभाल लिया.”

फैंस ने की शाहरुख की तारीफ

हालांकि कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाए कि सितारों को निजी आयोजनों में प्रदर्शन क्यों करना चाहिए, वहीं बड़ी संख्या में फैंस ने शाहरुख के संयम, शालीनता और स्पोर्टिंग अंदाज की जमकर प्रशंसा की. इस बीच, शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म King को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में जारी हुआ. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है, जिसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और कई बड़े सितारे शामिल हैं.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!